फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली लाइन में फाल्ट से चार घंटे गुल रही झींझक की बिजली

Thu, 30 Apr 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। नगर के द्वारिकागंज व नहिली सड़क मोहल्लों में 11 हजार वोल्ट लाइन में फाल्ट आने से बुधवार को करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे द्वारिकागंज व नहिली रोड पर 11 हजार वोल्ट लाइन में फाल्ट आने से झींझक के ओमनगर, रेलबाजार स्टेशन रोड, शंकरगंज, श्रीनगर मोहल्ला समेत पूरे नगर की आपूर्ति गुल हो गई। बिजली गुल होते ही घरों में लगे पंखे व कूलर बंद हो गए। सबमर्सिबल नहीं चल सके। उमस भरी गर्मी में नगर के करीब 40 हजार की आबादी को परेशान होना पड़ा।
सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया जा सका। जिसके बाद शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ झींझक लवकुमार ने बताया कि 11 हजार लाइन में आई खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसे ठीक कर दिया गया है और अब आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें