फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे में धुत किशोरी का हंगामा, व्यापारी को चाकू मारा...बोला- हमारे नहीं तो किसी के नहीं, जानें पूरा मामला

Sun, 15 Oct 2023 08:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मिनाल के अनुसार गांव की एक नाबालिग लड़की इकतरफा प्यार की बात करते हुए नशे की हालत में गोदाम में घुस आई। किसी और के न होने देने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुम हमारे नहीं तो किसी के नहीं हो पाओगे। यह कहते हुए इकतरफा प्यार में पड़ी किशोरी ने ड्राई फ्रूट व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने में व्यापारी का कर्मचारी भी जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। नशे में धुत किशोरी को उसके घर भेज दिया है।

विज्ञापन

मामला सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुआ। यशोदा नगर निवासी मिनाल गुप्ता ड्राई फ्रूट कारोबारी हैं। उन्होंने सेन पश्चिम पारा के गंगापुर गांव में गोदाम बना रखा है। मिनाल के अनुसार गांव की एक नाबालिग लड़की इकतरफा प्यार की बात करते हुए नशे की हालत में गोदाम में घुस आई।
किसी और के न होने देने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। बचाने आए कर्मचारी विजय बहादुर को भी चाकू मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले किया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें