फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी लत ने छीनी जिंदगी: नशे में झूमते हुए घर पहुंचा बेटा, टोकने पर पिता को पीट दिया, कुछ देर बाद फंदे पर झूला

Sun, 28 Jun 2026 05:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: नशे में पिता को पीटकर युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव के सुखारी पुरवा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निमंत्रण से शराब पीकर लौटे युवक को घरवालों ने मना किया तो उसने अपने पिता को पीट दिया। इससे पिता क्षुब्ध होकर खेत में धान की बेड़ लगाने चला गया। उधर, देर रात युवक ने घर के बाहर बनी छानी में छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। मां ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव के सुखारी पुरवा निवासी शोभा ने बताया कि उसका बड़ा भाई सत्यप्रकाश (35) बीते शनिवार की रात पड़ोसी देशराज के यहां से निमंत्रण में शराब पीकर घर आया था। पिता मुन्ना ने शराब पीने से मना किया तो सत्यप्रकाश से मुन्ना का झगड़ा हो गया। सत्यप्रकाश ने अपने पिता को पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर पिता अपने खेत में धान की बेड़ लगाने चला गया। इस बीच देर रात करीब एक बजे सत्यप्रकाश ने घर के बाहर बनी छानी में छप्पर की धन्नी से साड़ी से फंदा लगा लिया।

मां रानी ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पिता मुन्ना ने बताया कि चार पुत्रियों में वह एकलौता पुत्र था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। घर में पत्नी संतोषी है।
 
विज्ञापन

वह अक्सर शराब पीकर घरवालों से मारपीट करता था। मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक शराब पीने का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें