फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: शराबी फौजी बेटे ने मां को पीटा, वृद्ध महिला बोली- गला दबाकर मारना चाहता था, कार्रवाई की गुहार लगाई

Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शराबी फौजी बेटे ने वृद्ध मां के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
पुत्र की मारपीट से घायल वृद्ध महिला रामबेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव डूडहा निवासी वृद्ध महिला ने अपने फौजी बेटे पर शराब के नशे में मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव डूडहा निवासी रामबेटी (65) ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 23 जून की रात करीब 11 बजे उनका पुत्र धीरेंद्र शाक्य, जो सेना में कार्यरत है, शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

विज्ञापन


विरोध करने पर उसने उनके साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पुत्र आए दिन शराब के नशे में विवाद करता है तथा उसके साथ अभद्र व्यवहार करता है। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन

वृद्ध महिला ने आरोपी पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें