फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर सिपाही ने पुलिस लाइन में किया हंगामा, मारपीट का आरोप

Sat, 13 Oct 2018 08:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार रात शराब पीकर हंगामा किया। आरआई ने मौके पर पहुंच कर सिपाही का लोहिया अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। नशे में धुत सिपाही ने गणना कार्यालय के एक सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


सिपाही आदेश सिद्दू पुलिस लाइन में तैनात है। उसने शनिवार रात शराब के नशे में पुलिस लाइन में हंगामा कर दिया। लोगों को गालियां देने लगा। तभी आवास से कर्मचारी बाहर निकल आए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे आरआई किशोर अली ने दरोगा शिवराम सिंह से हंगामा कर रहे सिपाही आदेश सिद्दू को मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। डॉक्टर प्रशांत सेंगर ने सिपाही के शरीर में अल्कोहल होने की पुष्टि की है। आरआई लाइन ने बताया कि सिपाही को एसपी के सामने पेश किया जाएगा। इधर शनिवार को सिपाही आदेश सिद्दू ने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच गणना कार्यालय के एक सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें