फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद दो युवकों में हो रहा था झगड़ा, समझौता कराना पड़ गया महंगा, दांत से काट लिया कान

Sat, 16 Jun 2018 08:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर सीएचसी के निकट गुरुवार को नशेबाजी के दौरान हुई मारपीट में एक युवको समझौता कराना महंगा पड़ गया। मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर अंग-भंग का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव जैतीपुर निवासी पुलई पुत्र गंगासागर के घर गुरुवार को थानाक्षेत्र के ही गांव मऊ सुल्तानपुर निवासी रिश्तेदार गणेश पुत्र कृष्णकुमार आया था। उसी दिन दोपहर दोनों अजगैन कोतवाली के नवाबगंज आए थे। यहां गणेश ने एक ठेके पर शराब पी थी।


नशे में होने के बाद साथ रहा पुलई उसे वापस ले जाने लगा था तो सीएचसी के निकट गणेश बाइक से कूद गया था। पुलई ने जब विरोध तो उसके साथ मारपीट करने लगा था। तभी कसबा निवासी गजेंद्र पुत्र अनिल प्रताप सिंह ने दोनों में समझौता कर मामला शांत कराने प्रयास किया था तो नशे में धुत गणेश ने गजेंद्र का दाहिना कान दांत से चबाकर अलग कर दिया था।

 

इससे गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। तब से दोनों पक्षों से सुलह समझौते की बात चल रही थी। बात न बनने पर शनिवार को पीड़ित के पिता अनलि ने आरोपी गणेश पर जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कराया है। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ अंग-भंग का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें