फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत महिला ने पुलिस को भी मुश्किल में डाला

Thu, 09 Feb 2017 02:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

औरैया निवासी महिला ने गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की
पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, होमगार्ड तैनात
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के महादेवी घाट पर एक महिला ने नशे में ऐसा तांडव किया कि देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस महिला ने घंटों जमकर बवाल काटा। यहां तक कि नशे में उसने गंगा में छलांग लगाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पहुंची पुलिस ने महिला को वश में करने की कोशिश की तो महिला ने उन्हें भी धारा प्रवाह गालियां देना शुरू कर दिया। यह देख वहां खासी तादात में भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह पुलिस ने महिला को काबू में किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पता चला उसने जमकर शराब पी रखी थी।  

औरैया जनपद के थाना दिबियापुर के गांव उत्तमापुर निवासी दयावती कुछ दिनों से महादेवी गंगा घाट पर रह रही थी। बुधवार की सुबह किसी ने उसे शराब पिला दी। नशे में होने के बाद उसने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो गंगा में कूदने के लिए जाने लगी। लोगों ने महिला को रोक कर यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया तो उसने फिर हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस महिला को जिला अस्पताल ले आई है। उसकी सुरक्षा में महिला होमगार्ड तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें