जाजमऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के बाद की तस्वीर
जाजमऊ के गज्जूपुरवा में बहुमंजिला इमारत ढहने के मामले में भूस्वामी महताब आलम के बांग्लादेश भागने की सुगबुगाहट है। उसके कुछ करीबियों में चर्चा आम है कि वह सोमवार को पश्चिम बंगाल के रास्ते बिना पासपोर्ट वीजा के बांग्लादेश चला गया है। यहां वह हालात सामान्य होने की कोशिश कर रहा है। विभागों के कई बड़े अफसर भी उसकी पैरवी कर रहे हैं और उसको बचाने वाली कार्यवाही कर रहे हैं।
महताब आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। चर्चा के मुताबिक, यह मामला इतना बड़ा हो चुका है कि उसके जानने वाले और कानून के विशेषज्ञों ने फिलहाल उसे देश छोड़ने की सलाह दी थी। महताब का चमड़ा कारोबार बंगाल से होता है और वहां के कई बड़े कारोबारी उसके करीबी मित्र हैं, जिन्होंने उसे भगाने में मदद की है। शायद इसी वजह से बिना पासपोर्ट और वीजा के वह बांग्लादेश भागा होगा। उसके कुछ करीबियों की मानें तो यहां कई अफसर कार्यवाही में कुछ ऐसे पेंच फंसा रहे हैं, जिससे कि उसकी जमानत आसान हो जाए।