इटावा की ओर से कानपुर की ओर जा रही टीएसएफआई मालगाड़ी कानपुर देहात के झींझक स्टेशन से दोपहर करीब 2:35 मिनट पर गुजरी। इसी दौरान खम्हैला गांव के सामने चालक ने एक युवक को रेलवे ट्रैक पर भागते देखा। इसके बाद वह ट्रेन के करीब तीन-चार सौ मीटर आगे लेट गया।
चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा कर गेट संख्या 101 के सामने मालगाड़ी को रोक लिया। चालक ने वॉकी-टॉकी से सूचना स्टेशन अधीक्षक झींझक को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर वहां पहुंचे गेटमैन राजीव कुमार ने लाइन पर लेटे नशेबाज युवक को हटाया तब जाकर मालगाड़ी को 2:45 बजे रवाना किया जा सका।
स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया की डाउन की टीएसएफ आई मालगाड़ी के आगे नशे में धुत युवक के लेटने के कारण करीब 8 मिनट मालगाड़ी को रोका गया था। रेलवे ट्रैक से युवक को हटाने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।