फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पति ने चबाई अपनी पत्नी की नाक, खून से लथपथ बहू को देखकर सास ने दिया ये बड़ा बयान

Wed, 13 Jun 2018 04:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर 
- पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को पकड़ा
 
 
विज्ञापन
घायल महिला और उसकी सास
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कानपुर शहर के पास शुक्लागंज में एक एेसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां नशे में धुत पति ने मुंह से अपनी पत्नी की नाक काट दी। 

विज्ञापन

 

शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के प्रेम नगर काली मंदिर वाली गली में रहने वाली एक युवती की नाक उसके ही पति ने नशे में धुत होकर मुंह से काट डाली। लहूलुहान हालत में किसी तरह से खुद को पति से छुड़ा कर भागी पत्नी घर के बाहर आई। कोतवाली में पुलिस से शिकायत की। कोतवाल गंगाघाट ने बताया कि पति को पकड़ लिया है।

प्रेम नगर निवासी सोनिया (30) ने बताया कि पति मनोज गौतम रोजाना शराब पीकर घर आता है। सोमवार की रात जब वह शराब पीकर घर आया तो उसने इसका विरोध किया। जिस पर पति ने अपने मुुंह से उसकी नाक काट ली। लहूलुहान हालत में घर से बाहर आई और मोहल्ले वालों को आप बीती बताई। जिसके बाद उसे उपचार को भेजा गया।

विज्ञापन


मंगलवार को सोनिया ने कोतवाली गंगाघाट में पति के खिलाफ शिकायत की। जिस पर पुलिस पति को कोतवाली ले आई। सोनिया को मेडिकल परीक्षण के लिए पीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया।

सास ने की बहू की शिकायत मनोज गौतम की मां रामदेवी ने कोतवाली गंगाघाट में बहू के खिलाफ शिकायत की है। रामदेवी ने बताया कि बहू का व्यवहार ठीक नहीं है। आए दिन उसका पति से झगड़ा होता है, इसी के चक्कर में वह शराब पीने लगा। सोमवार रात भी मनोज को पत्नी पर किसी प्रकार का संदेह हुआ। पत्नी से जब पूछा तो न नुकु़र करने लगी। गुस्से में मनोज ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने को जब वह आई तो बहू ने जोर का धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गई और सिर पर चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें