कानपुर में ड्रोन से की गई ट्रैफिक की निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीओ ट्रैफिक अभय नारायण राय को हटाए जाने के बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधरी तो आईजी आलोक सिंह सड़क पर उतरे। रविवार को होने वाले श्रमदान की जगह पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक के लिए श्रमदान किया। अभियान के तहत हैच आई एम ट्रैफिक कॉप बने पुलिसकर्मी और आम लोग। इसके तहत मुख्य चौराहों और मार्गों पर एसपी से सिपाही तक ने वाहनों की चेकिंग की।
एक साथ पूरे शहर में चेकिंग होने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। हेलमेट और कागजात पूरे न होने पर कई जगह लोग कार्रवाई से बचने के लिए अफसरों के आगे गिड़गिड़ाते व मिन्नतें करते नजर आए। अफसरों ने नियमों का हवाला देकर किसी की नहीं सुनी और नियमानुसार वाहनों चालान व सीज करने की कार्रवाई की।
इस दौरान आईजी ने इंटी ग्रटेड ट्रैफिक सिस्टम व ड्रोन कैमरे से परेड, बड़ा चौराहा समेत कई चौराहों का हाल जाना। शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सीएम और डिप्टी सीएम के साथ ही तमाम अफसर अपनी नारागजी जता चुके हैं। लगातार हो रही किरकिरी के चलते एडीजी और आईजी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।
शुक्रवार को आईजी आलोक सिंह खुद ट्रैफिक व्यवस्था देखने निकले थे, तब तमाम कमियां मिलने पर सीओ ट्रैफिक अभय नारायण राय को हटा दिया था। उनकी जगह डिप्टी एसपी अजीत कुमार रजक को सीओ ट्रैफिक बनाया गया। इसके बाद भी ट्रैफिक में अपेक्षा के अनुरूप सुधार नहीं हुआ। इस पर आईजी ने अभियान चलवाया। आईजी खुद पहले परेड चौराहा पहुंचे।
वहां जायजा लेने के साथ ही लोगों से ट्र्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कही। यहां से आईजी चुन्नीगंज, जरीब चौकी, अफीम कोठी, किदवई नगर, बारादेवी, बर्रा बाईपास और आखिरी में रामादेवी चौराहे पहुंचे। वाहन के चेकिंग के साथ ही बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों व उनकी पत्नी और बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और पूरे कागजात न दिखा पाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी कराई।
#iamtrafficcop अभियान को ऑफिसियल ट्विटर हैंडल एट दी रेट ऑफ आईजीरेंज कानपुर व फेसबुक एकाउंट आईजी कानपुर रेंज से लाइव ब्रॉडकास्ट कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों केप्रति जागरूक कर उनकेद्वारा और भी लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की गई। साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग पर शहर के लोगों ने इस अभियान की सरहाना की। साथ ही सुझाव भी दिए हैं।