मौके पर मौजूद तहसीलदार व राजस्व कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तिर्वा में औद्योगिक गलियारा के लिए चिह्नित भूमि से जुड़े किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा । इसके लिए यूपीडा के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से सत्यापन शुरू कर दिया है। ठठिया थाना क्षेत्र में इत्र पार्क के साथ विशिष्ट मंडी की स्थापना के बाद सरकार ने तहसील क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे की स्थापना के लिए जगह की मांग की थी।
सरकार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने पहले फेस में अलीपुर और आहाना गांव 1073 किसानों की 144 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित करने के बाद अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपीडा ने तहसील प्रशासन को चिह्नित जमीन को ड्रोन कैमरे से सत्यापन के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार अवनीश कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम ने चिह्नित जमीन का ड्रोन कैमरे से सत्यापन कराना शुरू कर दिया।
तहसीलदार ने बताया कि ड्रोन कैमरे से औद्योगिक गलियारा की जमीन का सत्यापन कराया जा रहा है। ड्रोन से वीडियो बनाकर यूपीडा को भेजे जाएगे। तहसीलदार ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि औद्योगिक गलियारा के निर्माण के बाद लोगों को रोजगार का अवसर मिलने लगेगा।