फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दिन में महिला से मारपीट, रात में झोपड़ी में लगाई आग

Sat, 09 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आर्थिक रूप से कमजोर महिला की जमीन से झोपड़ी हटवाने के लिए दिन में मारपीट की गई। इसके बाद रात में दंबगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुताह निवासी सुनीता देवी ने बताया कि पति बृज किशोर कुल्फी बेचने बंबई गए हैं। वह झोपड़ी में रहकर पुत्र विकास के साथ मजदूरी करती है। गांव के ही चार दबंग किस्म को लोग उसकी झोपड़ी की जगह पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार को झोपड़ी हटाने के लिए उसके साथ मारपीट भी थी। रात के समय जब वह पुत्र के साथ सो रही थी तभी उन दंबगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटे देख पुत्र के साथ भाग कर जान बचाई। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। जब तक गृहस्थी का सामान आटा, दाल, चावल, कपड़े और चारपाई विस्तार जल गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें