रसूलाबाद। तहसील के गांवों में दो चरणों में घरौनी के लिए ड्रोन से सर्वे होगा। पहले चरण में 15 सितंबर से सर्वे शुरू होगा। इसमें 40 गांवों में राजस्व टीमें सर्वे करेंगी। इसके बाद दूसरे चरण में 51 गांवों के लिए सर्वे होगा।
एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि गांवों के लोगों को घरौनी देने की योजना केंद्र सरकार ने शुरू की है। इसके लिए 15 सितंबर से सर्वे शुरू होगा। 75 लेखपालों की टीमें बनाई गई हैं।
पहले चरण में पूरनपुरवा, कारेरामपुर, सिहुआंभीरा, उसरी, गहिलू, इंदलपुर लालू, सेननायमोहम्मद नगर, गोपालपुर, लाला भगत, मेघजाल, कठारा, भारामऊ, हाफिजपुर, शंकरपुर, नार खुर्द, आलमपुर खेड़ा, गाऊपुर, केशीपुर, सिंगवानार में सर्वे किया जाएगा।
इसके साथ ही देवरा, दया, दशहरा, शाहपुर रसूलाबाद, सलेमपुर महेरा, सुजानपुर गजेन, फतेहपुर रसूलाबाद, मानपुर गजेन, मित्रसेनपुर गजेन, गजेनखास, समायू, पोवा, अटियारायपुर, शहबाजपुर, कहिंजरी खुर्द, सिठऊपुरवा, बहादुरपुर, टिपटिया, सुजानपुर, निवादा जयसिंह, दहेली आदि गांवों में भी आबादी का ड्रोन से सर्वे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ड्रोन सर्वे कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक गांव में दो लेखपाल समेत तीन सदस्यीय टीम मौजूद रहेगी। यह सर्वे पूरा होने के बाद में तहसील के 51 अन्य गांवों में भी सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा।