सिटी साइड की ओर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया
कॉनकोर्स निर्माण के लिए दोनों ओर के प्लेटफार्म पर सपोर्ट के लिए पोल लगेंगे। इस कॉनकोर्स पर यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा करेंगे। ट्रेन आने के दस मिनट पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। डीआरएम सुबह साढ़े नौ बजे वंदे भारत से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सेंट्रल के सिटी साइड की ओर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
आरपीएफ जिम का किया उद्घाटन
मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, पार्किंग, मेट्रो के निर्माण कार्यों को देखा। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और दस का निरीक्षण किया। यहां के बाद झकरकटी बस अड्डे के सामने बने आरपीएफ की बैरक गए। यहां स्टाफ बेनीफिट फंड से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से जिम तैयार किया गया है। डीआरएम ने इसका उद्घाटन किया।
कुछ जगह दिक्कतें नजर आने पर दुरुस्त कराने का निर्देश
उन्होंने स्वयं कई मशीनों पर हाथ आजमाया। फिर न्यू डीएफसी स्टेशन गए। कैंट साइट की कॉलोनियों का हाल देखा। कुछ जगह दिक्कतें नजर आने पर उन्हें दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। उनके साथ प्रयागराज मंडल के सीनियर कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित, डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।