फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और इस तरह ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा

Thu, 13 Apr 2017 12:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक
विज्ञापन
कानपुर के नजीराबाद में मंगलवार रात कानपुर-फर्रुखाबाद ट्रैक पर एलसी ट्रेन बाइक से टकरा गई। तेज आवाज होने से ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।  मंगलवार की रात को कोकाकोला चौराहे से रावतपुर की ओर बाइक सवार तीन युवक गुजर रहे थे।  
विज्ञापन
दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने बाउंड्री टूटी देख, वहां से बाइक को निकालने लगे। इसी बीच ट्रैक पर लखनऊ-मंधना एलसी आ गई। ट्रेन ेदेख बाइक सवार दो युवक को भाग गए। वहीं उनका साथी बाइक समेत इंजन में फंसकर कुछ दूरी तक रगड़ते चला गया। इधर, इंजन के बाइक से टकराने पर तेज आवाज हुई।   इस पर ड्राइवर ने देखा तो उसके होश उड़ गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आरपीएफ को सूचना दी। वहीं, राहगीर और इलाकाई लोगों ने युवक को बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक लोगों को धक्का देकर भाग गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि गाड़ी को कब्जे में लिया गया है, उसके नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें