घोर कलयुग है... ये कथन इस नजारे को देखकर किसी के भी मुंह से फूट पड़ेंगे। दरअसल, एक धार्मिक कार्यक्रम के मौके पर बॉलीवुड के गानों पर आइटम डॉंस पेश किया गया।
जहां भक्ति और चोपाई की स्वर लहरियां सुनाई पड़नी थी, वहां जगह ले ली अश्लील गानों ने। इसकी आलोचना भी हुई। बड़ी उम्र के लोगों ने इसका विरोध तक किया। लेकिन युवा पीढ़ी बाज नहीं आई।
लड़कियां बराबार इन गानों पर थिरकती रही और युवा मौज मस्ती के मूड में झूमते नजर आए। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह नजारा कानपुर में हनुमान जंयती पर आयोजित धार्मिक मेले में नजर आया।
यहां बॉलीवुड गानों पर आइटम नंबर पेश किए गए। हनुमान जयंती के मौके पर कानपुर के रानी घाट इलाके में सदियों पुरानी परम्परा के तहत चौपाई का मेला लगता है। लेकिन इस साल यहां चौपाइयों की जगह आइटम नंबर गानों ने ले ली जो तेज आवाज में दिनभर गूंजते रहे।