फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काटकर घर से नगदी समेत दो लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के गांव ज्योतिपुरवा में रविवार रात चोरों ने घर के पीछे दीवार में सेंध लगाकर नगदी और जेवर चुरा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ भगवान चंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्योतिपुरवा गांव निवासी अतर सिंह पुत्र जगदीश पाल ने बताया कि रविवार रात वह बरामदे में सो रहे थे। रात में चोरों ने घर के पीछे सेंध लगा दी। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये, एक हार, सोने की दो चेन, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल व बिछुआ समेत लगभग दो लाख के जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजनों ने सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच भी की। एसओ भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें