फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। साम्हो मार्ग पर बनामई गांव के पास स्थित पुलिया के मोड़ पर रविवार रात संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राॅली खड्ड में जा गिरी। हादसे में बलरई थाना के नगला विशुन गांव निवासी अवनीश (23) पुत्र गुरुदयाल की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने खड्ड में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसके बीच फंसे चालक को देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई गोविंद ने बताया अवनीश का ट्रैक्टर रेलवे प्लांट पर लगा हुआ था। रविवार रात वह प्लांट पर जा रहा था। एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया मोड़ के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। पहिए से दबकर चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बकेवर। क्षेत्र गुलजार नगर निवासी वीर सिंह (40) पुत्र रामबख्श दोहरे रविवार रात करीब आठ बजे मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहा था। तभी उझयानी गांव के ओवरब्रिज के नीचे पुरानी मुगल रोड पर आनेपुरा गांव की पुलिया के पास किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वीरसिंह के दो बेटे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें