फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 10 विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने जनवरी-फरवरी में पड़ने वाले महाकुंभ स्नान के लिए 10 और विशेष ट्रेनों की सौगात दी है। यह सभी ट्रेनें जनवरी व फरवरी में चलाई जाएगी, जो इटावा जंक्शन होते हुए सीधे प्रयागराज पहुंचेंगी। इससे शहरवासियों को कुंभ का स्नान करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05611 कामाख्या-टूंडला कुंभ विशेष ट्रेन को नौ व 25 जनवरी व आठ व 22 फरवरी को चलाया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 05612 टूंडला-कामाख्या कुंभ विशेष ट्रेन को 11 व 27 जनवरी व 10 व 24 फरवरी को चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 08057 टाटानगर-टूंडला कुंभ विशेष ट्रेन को 19 जनवरी व ट्रेन संख्या 08058 टूंडला-टाटानगर कुंभ विशेष ट्रेन को 20 जनवरी को चलाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 09555 भावनगर-टर्मिनल कुंभ विशेष ट्रेन 19, 23 व 26 जनवरी, ट्रेन संख्या 09556 टर्मिनल-भावनगर कुंभ विशेष ट्रेन को 20, 24 व 27 जनवरी को चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-जघंई कुंभ विशेष गाड़ी को नौ, 16 व 21 जनवरी तथा पांच, 14, 15, 18, 19 व 26 फरवरी तथा गाड़ी संख्या 09404 जघंई-अहमदाबाद कुंभ विशेष ट्रेन को 11, 18 व 23 तथा 07, 16, 17, 20, 21 व 28 फरवरी को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09537 राजकोट-बनारस को 22 फरवरी व ट्रेन संख्या 09538 बनारस-राजकोट को 24 फरवरी को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सभी ट्रेनें इटावा जंक्शन से होकर गुजरेगी। इनके ट्रेनों के चलने से शहरवासियों समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को कुंभ स्नान करने के लिए सीधे प्रयागराज पहुंचेगी।

इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चलने वाली कानपुर-अहमदाबाद व नार्थ-ईस्ट सोमवार को निरस्त कर दी गई। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। वहीं, जगन्नाथपुरी-ग्वालियर सबसे अधिक पांच घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। सर्द हवाएं चलने से बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग परेशान रहे।
सोमवार को ट्रेन संख्या 01905 कानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 1280 नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। यात्री आरक्षित टिकट काउंटर पर पहुंचे और अपनी टिकट निरस्त कराई। जगन्नाथपुरी-ग्वालियर विशेष ट्रेन प्लेटफार्म पर पांच घंटा देरी से पहुंची। इसके अलावा गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें