फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के नया शहर चौराहा के पास शनिवार देर रात अचानक ई-रिक्शा के सामने कुत्तों का झुंड आ गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा नर्सिंग होम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला निगोली गांव निवासी रामशंकर ने बताया कि उसका छोटा भाई हरिनारायण (35) ई-रिक्शा चालक था। शनिवार रात स्टेशन से बैंड वालों को लेकर हरिनारायण छोड़ने जा रहा था। नया शहर स्थित एक नर्सिंग होम के पास अचानक कुत्तों का झुंड आ गया। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और हरिनारायण उसमें दब गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भाई की दो पुत्री अंशु, तनु और एक पुत्र किस्सू है। मौत के बाद पत्नी कल्पना देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें