फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेयजल टंकियों की होगी नियमित सफाई, कराई जाएगी पानी की जांच

Sun, 11 Jan 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। इंदौर जैसी घटना जिले में होने से रोकने के लिए डीएम ने प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय व तेरह नगर निकायों के ईओ को टंकियों की नियमित सफाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि पानी की जांच प्रयोगशाला में कराई जाए और रिपोर्ट को सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन

जिले में 13 नगर निकाय हैं। इसमें पुखरायां व झींझक नगर पालिका है। अन्य 11 नगर पंचायतें हैं। इनमें टंकियों से जुड़ी पाइपलाइन के जरिये करीब 40 हजार घरों में जलापूर्ति की व्यवस्था है। नगर निकायों के पास पानी की जांच के इंतजाम नहीं हैं। हालांकि डोजर के जरिये पानी के क्लोरोनीकरण का दावा निकाय प्रशासन करता है।
बीते दिनों इंदौर में दूषित पेयजल पीने से हुई मौतों पर संवाद न्यूज एजेंसी ने अभियान चला कर जनपद की खबरें लिखी हैं। इसमें अकबरपुर नगर निकाय, मूसानगर व राजपुर में टंकी से जलापूर्ति की हकीकत जिम्मेदारों को बताई। अकबरपुर में बड़ी टंकी परिसर में बांधे जा रहे मवेशी हटाए गए और सीढ़ियां जर्जर होने से पुरानी टंकी की सफाई न होने की स्थिति पर ईओ ने इस टंकी से जलापूर्ति बंद करा दी। लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिले इसके लिए एडीएम न्यायिक/प्रभारी अधिकारी नगर निकाय और सभी ईओ को पेयजल टंकियों की नियमित सफाई और पानी की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कराई गई पानी की जांच रिपोर्ट को भी सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें