फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट : बालू दे रहा हैंडपंप, वॉटर कूलर बना शोपीस

Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक मुख्यालय में आने वाले फरियादियों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। परिसर में लगा वाटर कूलर खराब है, तो वही हैंडपंप बालूयुक्त पानी दे रहा है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक में 55 ग्राम पंचायतों के मजरों सहित 73 गांव आते हैं। इन गांव के लोग विकास संबंधी, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए ब्लॉक मुख्यालय आते हैं। मगर इन दिनों गर्मी में फरियाद लेकर आने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसान सलीम अहमद, अशोक शुक्ला, लालू शुक्ला, विजय कुमार, राम कुमार आदि ने बताया कि ब्लॉक परिसर में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। वाटर आरओ खराब पड़ा है। दो हैंडपंप लगे है, जिनमें एक हैंडपंप की मशीन हटाकर सबमर्सिबल डाल दी गई है। जिससे ब्लॉक के आवास में पानी की सप्लाई होती है।
वहीं, दूसरा हैंडपंप बालू मिश्रित दूषित पानी दे रहा है। जिसे भी लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं। बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने बताया कि ब्लॉक में दो मिट्टी के घड़ों में पानी रखा गया है। वहीं, वाटर कूलर, हैंडपंप की जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें