फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से मिलेंगे नई पाइप लाइनों से पेयजल कनेक्शन

Tue, 05 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम की ओर से छह मई से पेयजल के लिए नई पाइप लाइनों से कनेक्शन मिलना शुरू हो जाएंगे। फिलहाल यह सुविधा साउथ सिटी के बर्रा, गुजैनी, उस्मानपुर और रतनलाल नगर के लिए है। लेकिन, जैसे-जैसे पाइप लाइन बिछने का काम पूरा होता जाएगा, वैसे-वैसे इसका दायरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


कनेक्शन के लिए जलकल विभाग में पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेज और शुल्क जमा करने होंगे। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके गुप्ता ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूअल मिशन (जेएनएनयूआरएम) की पेयजल योजना फेस-1 और फेस-2 के तहत लगभग 90 प्रतिशत काम हो चुका है।

बर्रा शास्त्री चौक चौराहे से सचान गेस्ट हाउस की तरफ स्थित बर्रा-2 रामजानकी मंदिर के आगे तक डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछा दी गई है। गुजैनी, रतनलाल नगर और उस्मानपुर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें बिछाने का काम अंतिम चरण में है।  जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि फिलहाल गुजैनी, रतनलाल नगर, बर्रा और उस्मानपुर में कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जो भवन स्वामी नया कनेक्शन चाहते हैं, उन्हें जल निगम नए कनेक्शन देगा। कनेक्शन भवन स्वामी के नाम से ही दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें मकान की रजिस्ट्री, जमा हाउस टैक्स की रसीद आदि दिखानी होगी।

जलकल विभाग में आवेदनपत्र, दस्तावेज और निर्धारित शुल्क जमा करने होंगे। उसकी रसीद जल निगम को दिखाएंगे, तब उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा। जल निगम अलग से कोई शुल्क नहीं लेगा।

उधर, जलकल विभाग जोन-5 के अधिशासी अभियंता एनएम चौधरी ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्री की कापी, 25.62 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर एरिया के हिसाब से डवलपमेंट चार्ज, न्यूनतम 502 रुपये से लेकर मकान के क्षेत्रफल के हिसाब से कनेक्शन शुल्क और नगर निगम में रोड कटिंग चार्ज जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें