फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया खूंखार डकैत भोला यादव, पढ़िए इस मौत के सौदागर की कहानी

Thu, 09 May 2019 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पकड़ा गया इनामी डाकू भोला यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मप्र क्षेत्र के मझगवां पुलिस ने कुख्यात डाकू गौरी यादव गैंग के सक्रिय सदस्य 65 हजार रुपये के इनामी डकैत भोला यादव को दबोच लिया है। उसके कब्जे से बंदूक कारतूस मोबाइल डायरी आदि सामग्री बरामद हुई है। इस पर दो दर्जन हत्या, डकैती, लूट व धमकी के मामले चित्रकूट, पन्ना व सतना जिले के थानों में दर्ज हैं। 
विज्ञापन


सतना एसपी रियाज इकबाल ने गुरुवार को बताया कि इनामी डकैत भोला यादव पुत्र झल्लू यादव निवासी पोखरिहा थाना बरौंधा जिला सतना मप्र अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जंगल के रास्ते से चित्रकूट जिले के कर्वी की ओर जाने की सूचना मिली। जिस पर मझगवां व अन्य पुलिस टीमों ने ग्राम पडमनिया के खोबरिन जंगल में खोजबीन कर उसकी तलाश शुरू की तभी बदमाश भोला यादव जंगल के रास्ते से आता हुआ दिखा जो पुलिस की घेराबंदी देखकर वह बैग फेंककर बंदूक लोड करते हुए भागने लगा।

पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। इसके कब्जे से एक 12 बोरी की देसी बंदूक, एक बेल्ट कारतूस जिसमें 13 नग जिंदा कारतूस एवं 12 नग खाली खोखे लगे हैं। दो मोबाइल, एक पेन डायरी, एक तंबाकू की डिब्बी, काला बैग, पैंट, शर्ट, चड्डी बनियान, रेजर, साबुन, शीशा कंघी, तौलिया व साढे़ छह हजार रुपये बरामद हुए ।

सतना एसपी ने बताया कि यह डाकू गौरी यादव गैंग का सदस्य था। यह चित्रकूट के बेलहरी में दिल्ली के दरोगा की हत्या कांड के दौरान भी मौजूद था। इस पर पन्ना सतना समेत चित्रकूट के थानों में दो दर्जन मामले दर्ज हैं। तीनों जिले से मिलाकर इस पर 65 हजार रुपये का इनाम था। इसे गुरुवार को सतना जेल भेज दिया गया है। इसकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मझगवां ओपी सिंह थाना प्रभारी बरौंधा निरीक्षक केएस टेकाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

बेलहरी में दिल्ली के दरोगा की हत्या की थी

65 हजार का इनामी डाकू भोला यादव वर्ष 2008 मे संता खैरवार निवासी भगोलन थाना फतेहगंज जिला बांदा की गैंग के हार्डकोर मेंबर मिश्रीलाल पंडित को जमीनी विवाद के चलते हत्या कर फरार हो गया था।

फरारी के दौरान बदमाश बाबा गोंड निवासी बरहटा थाना मझगवां एवं राजू गोंड निवासी गोडरी गोडरामपुर थाना फतेहगंज जिला बांदा  की गैंग मे शामिल हो गया था। इसने डाकू गौरी के साथ बेलहरी में दिल्ली के दरोगा की हत्या की थी।

 
विज्ञापन

बहन के ससुर की गोली मारकर हत्या

2011 मे पारिवारिक विवाद के चलते ग्राम मोहरिया थाना फतेहगंज बांदा में अपनी बहन के ससुर लाला यादव की गोली मारकर हत्या की थी। 2013 मे बदमाश ने ग्राम बरहटा में प्रेम प्रसंग के चलते सुल्तान सिंह गोंड की गोली मारकर हत्या की थी।

2013 में भरतपुर पंडरी में दोहरा हत्याकांड किया था जिसमें हिमांचल सिंह तथा महिला हंसी यादव को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी प्रकार बदमाश ने थाना बरौंधा मझगवां सिंहपुर थाना बृजपुर जिला पन्ना एवं थाना फतेहगंज जिला बांदा मे कई गंभीर अपराध अपहरण, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी जैसे अपराध किए हैं।

2014 में साथी डकैत राजू गोंड एवं बाबा गोंड के गिरफ्तार हो जाने के बाद बदमाश भोला यादव स्वयं फरार डकैत छत्रपाल यादव निवासी मटिआचुआ थाना मझगवां एवं रज्जू यादव निवासी महावीरनपुरवा थाना बरौंधा के साथ गैंग बनाकर रह रहा था। डकैत छत्रपाल यादव की मौत हो जाने एवं डकैत रज्जू यादव की गिरफ्तारी हो जाने के बाद वर्तमान में फिर से डाकू गौरी यादव गैंग में शामिल होकर सक्रिय था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें