इस बीच नवीन की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रांजुल के परिजन उसे आनन-फानन बिठूर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां देर रात करीब तीन बजे डॉक्टर ने प्रांजुल को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पिता ने जताई अनहोनी की आशंका
इकलौते बेटे की मौत से आहत कारोबारी हरिनाम ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस की एक टीम शराब की दुकान पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में शराब व बीयर लेते हुए दिखाई दिए। वहीं, बीयर शाॅप पर नवीन किसी को इशारे से बुलाते हुए कैद हुआ। पुलिस मामले में नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दोनों ने साथ में किया था बीबीए
नवीन ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि प्रांजुल से उसकी दोस्ती यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने साथ में ही बीबीए किया था। अभी डिग्री नहीं मिली है। इसलिए दोनों अक्सर एक साथ यूनिवर्सिटी आते जाते भी रहते थे।
नवीन ने दी थी प्रांजुल के पिता को हादसे की जानकारी
नवीन ने बताया कि हादसे के बाद उसने घटना की जानकारी के लिए प्रांजुल के पापा को कॉल किया था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने घटना की जानकारी प्रांजुल की बहन रुचि को दी। फिर प्रांजुल के पापा का कॉल बैक आया तो उन्हें हादसे की जानकारी दी।
नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल