फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समूह की महिलाएं संचालित करेंगी कैंटीन

Sat, 11 Jul 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिल कर रसूलाबाद ब्लॉक कार्यालय के पास कैंटीन का संचालन शुरू किया है। जल्द ही अन्य चार अन्य तहसीलों में भी आदर्श कैंटीन की शुरुआत की जाएगी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही है। साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही है। एनआरएलएम विभाग ने समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सरवनखेड़ा ब्लॉक, सिकंदरा तहसील, भोगनीपुर तहसील, अकबरपुर आरसेटी सेंटर परिसर व रसूलाबाद ब्लॉक कार्यालय के पास कैंटीन के लिए स्थान चिह्नित किया है।
जिला मिशन प्रबंधक पूजा वर्मा ने बताया कि इनमें से रसूलाबाद में धर्मगढ़ बाबा स्वयं सहायता समूह की चार महिलाओं ने प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत शुक्रवार को की है। बीडीओ विपुल सिंह चौहान ने इसका शुभारंभ करते हुए समूह की महिलाओं की सराहना की। बताया कि समूह की कीर्ति व मनु ने बीएमएम गीता राजपूत से संपर्क कर कैंटीन संचालित किए जाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके लिए उन्होंने अन्य आठ महिलाओं को साथ में मिलाकर समूह का गठन किया और योजना के तहत सीसीएल के मिलने वाले 1.5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर शुरुआत की है। इसके अलावा चार अन्य स्थानों पर जल्द ही आदर्श कैंटीन की शुरूआत जाएगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

...................
बयान
समूह की महिलाओं ने रसूलाबाद में प्रेरणा कैंटीन की शुरूआत की है। इससे वह स्वयं तो आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराएंगी। जल्द ही अन्य चार स्थानों पर आदर्श कैंटीन की शुरूआत की जानी है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करना है। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें