फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच औद्योगिक क्षेत्रों में 322 करोड़ से बनेंगी नालियां और सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपीसीडा प्रदेश के पांच औद्योगिक क्षेत्रों में नाली और सड़कों का 322.73 करोड़ रुपये से निर्माण कराएगा। इसमें खर्च होने वाली धनराशि का प्रस्ताव शनिवार को अफसरों ने लखनऊ में हुई वित्त व्यय समिति की बोर्ड बैठक में रखा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शासन धनराशि जारी करेगा। बाद में कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अटल औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत औद्याेगिक क्षेत्रों में बेसिक सुविधाओं को ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने नई पहल की शुरुआत की है। योजना के तहत रूमा औद्योगिक क्षेत्र में बदहाल सड़कें और नालियों का काम शुरू हो सकेगा। वहीं, इस योजना के तहत हापुड़, हरदोई, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में नालियां, सड़क और पुल का निर्माण कराया जाएगा।
हापुड़ में नालियां निर्माण के लिए 57.11 करोड़, हरदोई में 51.42 करोड़, बुलंदशहर के सिकंदराबाद में 61.74 करोड़, गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में 36.49 करोड़ की लागत से आंतरिक नालियां बनाई जाएंगी। अभी यहां ईंटों की नालियां बनीं थी, जो खराब हो चुकीं हैं। अब कंक्रीट सीमेंट की नालियां बनेंगी। इसी तरह हरदोई में 25.71 करोड़ रुपये से सीमेंटेड सड़कें बनाई जाएंगी। अमरोहा के गजरौला में रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण 90.26 करोड़ से कराने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया है।
विज्ञापन


कोट
पांच औद्योगिक क्षेत्रों की नालियां और सड़कें सीमेंटेड बनाई जाएंगी। इसके लिए 322.73 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिन्हें बोर्ड बैठक में रखा गया है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद धन मिलते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - संदीप चंद्रा, महाप्रबंधक यूपीसीडा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें