:सैफई विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक तथा स्पोर्ट इवेंट एग्जॉड्रियम में विजेताओं को
- फोटो : :सैफई विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक तथा स्पोर्ट इवेंट एग्जॉड्रियम में विजेताओं को पुरस्कृत करते कुलपति प्रो. डाॅ. पीके जैन व अन्य।
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के वार्षिक सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट इवेंट एग्जॉड्रियम-2024 की पुरुष मैराथन में डॉ. विनय कन्नौजिया पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान डॉ. विक्रम राठौर व तीसरा स्थान डॉ. हिमांशु ने प्राप्त किया। इसी प्रकार से महिला मैराथन में डॉ. नूपूर मित्तल पहले स्थान पर रहीं। वहीं डॉ. अनामिका सिंह दूसरे व डॉ. अमिता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पीके जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव ने बताया कि इस बार वार्षिक सांस्कृतिक व स्पोर्ट इवेंट एक्जॉड्रियम- 2024 के मैराथन दौड़ की थीम एंटी एपिलेप्सी रखा गया। इसका उद्देश्य मिर्गी रोग व उससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनसामान्य को प्रेरित करना है।
इस अवसर पर संकाय अध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, एक्जॉड्रियम- 2024 के आर्ग्रेनाइजिंग चेयरमैन डॉ.नरेश पाल सिंह, डॉ. आशा पाठक आदि मौजूद रहे। विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति एवं चिकित्सा अधीक्षक ने सम्मानित किया।