फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां से की थी बीटेक की पढ़ाई अब उसी एचबीटीयू में कुलपति बने डॉ. शमशेर

Fri, 09 Apr 2021 01:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एचबीटीयू
विज्ञापन
दिल्ली प्राविधिक विवि के रजिस्ट्रार डॉ. शमशेर हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति होंगे। कुलाधिपति  आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। खास बात यह है कि डॉ. शमशेर ने 1987 में एचबीटीयू (उस समय एचबीटीआई) से बीटेक किया था।
विज्ञापन


एचबीटीयू के कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह का कार्यकाल 21 फरवरी 2021 को समाप्त हो गया था। कुलाधिपति के आदेश पर वह अभी तक उसी पद पर तैनात थे। डॉ. शमशेर दिल्ली प्राविधिक विश्वविद्यालय में मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर होने के साथ-साथ पिछले कई वर्षों से कुलसचिव के पद पर भी आसीन हैं।

एचबीटीयू से बीटेक के बाद उन्होंने 1994 में आईआईटी दिल्ली से एनर्जी स्टडीज में एमटेक किया। 2005 में आईआईटी दिल्ली से ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी किया। पावर प्लांट इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले डॉ. शमशेर के सामने विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी से लेकर प्लेसमेंट जैसी कई चुनौतियां हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें