फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ डाक्टरों ने बीमारों की टटोली नब्ज

विज्ञापन
इनर व्हील क्लब के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन करने के बाद बैठी अपर जिला जजव क्लब क् पदाधिका - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार किया। उन्हें परामर्श देने के साथ दवा भी दी। शिविरों का आयोजन इनर व्हील क्लब, रोटरी क्लब शौर्य और अपर्णा हेल्थ फाउंडेशन की ओर से किया गया ।
विज्ञापन

शहर की महिलाओं के इनर व्हील क्लब की ओर से एसबीएस इंटर कालेज में स्वास्थ्य शिविर किया गया। शिविर का शुभारंभ अपर जिला जज गीताजंलि गर्ग ने किया। क्लब की अध्यक्ष बीनू दुबे की अगुवाई में हुआ। इस दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डा. प्रवीण मिश्र, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. ज्योत्सना शुक्ला, आयुर्वेद के डा. एके शुक्ला, जनरल फिजीशियन डा. एके द्विवेदी ने 200 मरीजों की जांच कर उपचार लिखा।
इस मौके पर क्लब की सचिव दीपाली टंडन, रितु, रु चि गुप्ता, रीना मेहरोत्रा, ऊषा गुप्ता, वाणी गुप्ता, रचना मेहरोत्रा, अंजना मेहरोत्रा, शोभा गुप्ता, कोमल, पूजा, रोमी, कृष्णा अवस्थी मौजूद रहीं। इसी तरह शहर के सरायमीरा स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज में रोटरी क्लब शौर्य एवं अपर्णा हेल्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। क्लब के चार्टर अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता व रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि शिविर में कानपुर के प्रमुख फिजिशियन डा. प्रवीण बाजपेई व प्रमुख सर्जन डा. अनूप खन्ना ने मरीजों की जांच की।।

इनर व्हील क्लब के स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डाक्टर। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें