फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी गुरसहायगंज ने जीता लीग मैच

विज्ञापन
खिलाड़ी मोनिस को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते सोनू प्रजापति। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। सातवीं टीपीएल (तालग्राम प्रीमियम लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के पांचवें लीग मैच में एमबी (मां भगवती क्रिकेट क्लब) गुरसहायगंज की टीम ने गढ़ी गोखर को 74 रनों से हरा कर मैच जीता।
विज्ञापन

रविवार को एमबी गुरसहायगंज और गढ़ी गोखर टीम के बीच पांचवां लीग मैच का मुकाबला खेला गया। गुरसहायगंज के कप्तान सूरज ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने आए मोनिस ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आठ छक्के और पांच चौकों की मदद सर्वाधिक 83 रन बनाए। उनकी टीम ने निर्धारित ओवर में टीम ने 183 रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ी गोखर टीम के कप्तान साजिद ने 17 रन का योगदान दिया। उनकी टीम 108 रन पर ऑल आउट हो गई। 83 रन बनाने और दो विकेट लेने पर मोनिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अधिवक्ता सोनू प्रजापति ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सभासद राजेश शर्मा, करन मास्टर, पंकज कश्यप, आलोक गुप्ता, विक्की यादव, कल्लू सेठिया, कल्लन सैनी, रामू यादव, राजन, सुधांशु भदौरिया, अरूज आलम, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें