फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉ. मोनिका की पुस्तक का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था विकासिका के संस्थापक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने वरिष्ठ कवयित्री डॉ. उमा विश्वकर्मा के आवास पर डॉ. मोनिका सिंह की पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति अवसर एवं चुनौतियां का सोमवार को विमोचन किया।
विज्ञापन


डॉ. मोनिका बीडीएम डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में संगीत विभाग की अध्यक्ष हैं। समारोह की शुरुआत वंदना से हुई। डॉ. विनोद ने कहा कि लेखिका ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी पहलुओं को निष्पक्ष रूप से किताब में संकलित किया है। यह पुस्तक भावी पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी। मौके पर संगीताचार्य शेखर सिंह, डॉ. शशि शुक्ला, अनीता बाला त्रिपाठी, दीपांजलि दुबे सहित अनेक साहित्यकार एवं संगीत साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें