फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. चंदानी दूसरी बार बनीं आईएमए अध्यक्ष

Mon, 21 Sep 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. आरती लाल चंदानी दोबारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा की अध्यक्ष बन गई हैं। रविवार को हुए चुनाव में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी डॉ. आरसी गुप्ता को 96 वोटों से हराया। तीसरे प्रत्याशी डॉ. एमपी सिंह 37 वोटों में ही सिमट गए। मुख्य कमेटी के अन्य सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


आईएमए चुनाव में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार ईवीएम से मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ में अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों के लिए एक-एक ईवीएम और एग्जिक्यूटिव कमेटी के 45 प्रत्याशियों में से 42 के चयन के लिए तीन-तीन ईवीएम मशीनें लगाई गई थीं।

एसोसिएशन के सदस्यों को वोटिंग के बारे में बताने के लिए बूथों से अलग चार अन्य ईवीएम लगाई गई थीं। पांच बजे तक हाल में जितने मतदाता पहुंच गए थे, उनके वोट छह बजे तक पड़ते रहे। आधा घंटे बाद मतों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन


चुनाव कमेटी के सदस्य डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि डॉ. आरती लाल चंदानी 658 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतीं। इस पद के दूसरे उम्मीदवार डॉ. आरसी गुप्ता को 562 वोट और तीसरे प्रत्याशी डॉ. एमपी सिंह को 37 वोट मिले। अध्यक्ष पद के मतों की गिनती पूरी होने के बाद साढ़े सात बजे एग्जिक्यूटिव कमेटी का रिजल्ट आ गया।

ये बने एग्जिक्यूटिव कमेटी के सदस्य
डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. दीपक अवस्थी, डॉ. सुधीर कांत, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. कुणाल सहाय, डॉ. योगेंद्र सिंह यादव, डॉ. आरए साहू, डॉ. आरपीएस भदौरिया, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. देवाजी राय, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. आरके राजपाल, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. पुनीत अवस्थी, डॉ. अष्टभुजा प्रसाद मिश्रा, डॉ. स्वदेश गुप्ता, डॉ. शशिकांत मिश्रा, डॉ. जीके मिश्रा, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. रीता कुमार, डॉ. सुशील चौधरी, डॉ. रेनू सिंह गहलोत, डॉ. एसके निगम, डॉ. शिवाजी चतुर्वेदी, डॉ. कमल धवन, डॉ. मलय चतुर्वेदी, डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. सुमनलता वर्मा, डॉ. नीना सक्सेना, डॉ. दीपिका निगम, डॉ. शरद वाजपेयी, डॉ. दिनेश साहू, डॉ. शरद दमेले, डॉ. विनय कुमार, डॉ. अनिल कुमार दीक्षित, डॉ. सीएस सिंह, डॉ. रामजी खन्ना, डॉ. अम्बरीश गुप्ता, डॉ. रावेंद्र गुप्ता, डॉ. गुल शगुफ्ता, डॉ. अशोक कुमार निगम, डॉ मनीष वर्मा।
विज्ञापन

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित

सचिव         डॉ. अर्चना भदौरिया
उपाध्यक्ष (चार)     डॉ. सविता रस्तोगी,             डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, एससी         सक्सेना, डॉ.             राम सिंह वर्मा।
वित्त सचिव         डॉ. विकास मिश्रा
संपत्ति सचिव     डॉ. किरन सिन्हा
साइंटफिक सचिव       डॉ. नीलम मिश्रा
सांस्कृतिक सचिव       डॉ.शालिनी मोहन
लाइब्रेरी सचिव      डॉ. राहुल मिश्रा
खेल सचिव            डॉ. सपन गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें