फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कॉर्डियोलॉजी में छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र दे गए डॉ. आरिफ के पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. शाहीन से तार जुड़े होने के शक में जांच एजेंसी की ओर से उठाए गए कॉर्डियोलॉजी के डॉक्टर मो. आरिफ के पिता सोमवार को संस्थान में छु्ट्टी के लिए प्रार्थना पत्र देने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां वह विभागाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देने के अलावा निदेशक से भी मिलने गए। काफी देर इंतजार करने के बाद जब निदेशक नहीं आए तो वह लौट गए। बताया जा रहा है कि वह अगले दिन निदेशक से मिलकर बेटे मो. आरिफ की शारीरिक व मानसिक स्थिति बताएंगे और उसकी 15 दिन से एक महीने देरी तक की छुट्टी के लिए भी बात करेंगे। वहीं, पिता के आने के बाद डॉक्टरों में भी खुसुर फुसुर भी शुरू हो गई। पिता ने बताया कि आरिफ की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में वह अस्पताल जॉइन नहीं कर सकता है। वह यहां आने तक की स्थिति में नहीं था। इसलिए वे खुद चलकर आए हैं, ताकि बेटे की अनुपस्थिति न लगे। निदेशक से मिलकर भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें