फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एथलेटिक्स में डीपीएस कल्याणपुर, तीरंदाजी में पं. दीनदयाल स्कूल चैंपियन

विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 सीजन-3 में बुधवार को अलग-अलग स्कूलों और क्लब में योग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और शूटिंग की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में करीब 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में डीपीएस कल्याणपुर और तीरंदाजी प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल ओवरऑल चैंपियन बने।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म स्कूल में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीपीएस आजादनगर उपविजेता और पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। समापन पर प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नरेश चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इसी विद्यालय में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीपीएस बर्रा उपविजेता और जीके ड्रीमलैंड तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को स्कूल के प्रधानाचार्य, विशिष्ट अतिथि राजा भारत अवस्थी, वैभव गौड़, ऑब्जर्वर अनिल कुशवाहा ने पुरस्कृत किया। मौके पर दिनेश भदौरिया, विकास सैनी, कृष्णा अवस्थी, साधना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


योग में श्रीश, आरव, अपर्णा और रावनीत प्रथम
मैनावती मार्ग स्थित जीडी गोयनका स्कूल में हुई योग चैंपियनशिप में 15 स्कूलों के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कक्षा आठ बालक वर्ग में श्रीश पांडेय प्रथम, आरुष यादव द्वितीय, अयांश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अपर्णा प्रथम, कृति द्वितीय व आरुषि तृतीय रहीं। कक्षा 12 बालक वर्ग में आरव प्रथम, प्रिंस व जतिन द्वितीय व नक्ष्य तृतीय रहे, बालिका वर्ग में रावनीत प्रथम, पल्लवी द्वितीय व अनुष्का तृतीय रहीं। मौके पर मुख्य अतिथि मोनिका दत्त प्रधानी, एसोसिएशन के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह, ऑब्जर्वर विपिन सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें