फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केएसएस इंटर स्कूल बालक शतरंज प्रतियोगिता में डीपीएस आजादनगर ने जीता ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खलासी लाइन स्थित एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हुई केएसएस अंतर-विद्यालयीय (जोन-बी) सीनियर बालक शतरंज प्रतियोगिता में डीपीएस आजादनगर ने ट्रॉफी जीती। इसमें सीबीएसई जोन-बी के 18 विद्यालयों के 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच राउंड चले रोमांचक मुकाबलों के बाद डीपीएस आजाद नगर ने 10 अंकों के साथ खिताब जीता।
विज्ञापन


डीपीएस कल्याणपुर आठ अंकों के साथ दूसरे और द चिंटल स्कूल कल्याणपुर छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर के शुभ गुप्ता, युगम इंटरनेशनल के आद्विक कटियार, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के हरजी सिंह, पं. दीनदयाल स्कूल के अरिहंत राजपूत के अलावा कबीर चंद्रवंशी को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. शबाना अरोड़ा, वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका जेहरा फातिमा और कानपुर जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने किया। अब शनिवार को बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। समापन पर विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें