कानपुर। प्रथम रागेंद्र स्वरूप अंडर-15, 17 और 19 बैडमिंटन टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गया। रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में अंतिम दिन खेले गए फाइनल में रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अधिकांश वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा।
बालक वर्ग के अंडर-15 और अंडर-17 एकल में श्रेयांशु ने खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। अंडर-19 एकल में आयुष कुमार विजेता रहे। बालिका वर्ग में श्रेयांशी रंजन ने अंडर-17 और अंडर-19 एकल दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंडर-17 युगल में सिद्धि झा के साथ विजेता बनकर ट्रिपल क्राउन हासिल किया। अंडर-15 बालिका एकल व युगल में आराध्या मेहरोत्रा ने टीएसएच का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन (केबीए) उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महीप सक्सेना, अंतरराष्ट्रीय अंपायर व चीफ रेफरी रवि दीक्षित, एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी आशुतोष सत्यम झा, प्रदीप यादव, विजय दीक्षित ने विजेताओं को सम्मानित किया। अमृतांश तिवारी, सत्यम कटियार, आयुष पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।