फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के पहले उठने लगेगा घर-घर से कूड़ा

Thu, 13 Oct 2016 01:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के दो जोन (एक और छह) के करीब 36 वार्डों के घर-घर से कूड़ा उठाने का टेंडर 13 अक्तूबर को नगर निगम में खोला जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर वर्क आर्डर जारी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम का दावा है कि दीपावली के पहले इन वार्डों से कूड़ा उठने लगेगा। बाकी बचे चार अन्य जोनों के लिए दोबारा टेंडर मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

  शहर में दोबारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान शुरू करने के लिए दो जोनों में तीन-तीन निजी एजेंसियों ने टेंडर डाले थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इन टेंडरों की टेक्निकल बिड (काम करने की तरीका आदि) गुरुवार को खुलेगी। इसके बाद फाइनेंसियल बिड खोलकर वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें