फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की लंका में रावण का डंका, राम ने खेली अद्भुत लीला

Wed, 12 Oct 2016 11:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेल में रामलीला का मंचन करते कैदी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेल में आमतौर पर रोज का नजारा गिनती, ताला, कुंजी और मिलाई का रहता है। रोज की जिंदगी जहां सलाखों पर डंडे की खनखनाहट सेटूटती है, वहीं मंगलवार को बैरिकों में रामायण की चौपाइयां गूंज रही थीं। खतरनाक माने जाने वाले बंदी पूरे भक्ति भाव से राम-राम जप रहे थे। मौका था जेल में पहली बार रामलीला मंचन का। कुछ बंदियों ने रामलीला के पात्र बनकर ऐसा मंचन किया कि उनके बाकी साथी वाह-वाह करने लगे। मजेदार बात यह रही कि आम दिनों में सख्त नजर आने वाले जेल अफसरों ने रामलीला के पात्र बने बंदियों की बाकायदा आरती भी की।
विज्ञापन

जेल में जानलेवा हमले में तीन साल से बंद संतोष सिंह असल जिंदगी में रावण का पाठ करता रहा है। मंगलवार को उसने जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी से कहा कि उसकी जेल में रामलीला में रावण का पाठ करने की बहुत इच्छा है। जेलर ने जेल अधीक्षक वीके मिश्रा को यह बात बताई तो उन्होंने आनन-फानन सभी व्यवस्था करने को कहा। किराए पर ड्रेस मंगवाई गई और डिप्टी जेलर राजेश राय ने रामलीला मंचन की तैयारी शुरू करा दी। वीडियो कांफ्रेसिंग हाल के सामने मैदान में शाम को रामलीला का मंचन हुआ। व्यास की गद्दी संभाली भाजपा पार्षद काला बच्चा हत्याकांड के बाद शहर में फैले दंगों के आरोपी गिरीश बाजपेई ने। राम का अभिनय लूट के अभियुक्त विनय गुप्ता, मर्डर में बंद रोहित राजपूत ने लक्ष्मण, एनडीपीएस में बंद मुन्ना ने हनुमान, और दहेज हत्या में बंद मुकुल दीक्षित ने सीता की भूमिका निभाई। रावण के दरबार में दो बंदियों ने नतृकी की भूमिका में अपने डांस से साथी बंदियों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें