फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास में न फंसकर कराएं मिर्गी का इलाज : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उप्र आयुर्विज्ञान विवि सैफई में सोमवार को न्यूरोलॉजी विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय मिर्गी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिर्गी रोग से जुड़ी गलतफहमियां, अंधविश्वास और मिथक को दूर कर उपचार पद्धतियों को बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति प्रो डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मिर्गी एक उपचार योग्य स्थिति है। समय पर चिकित्सा परामर्श व नियमित दवा से मरीज अपना सामान्य जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि समाज में फैली भ्रांतियों को समाप्त करना भी है। झाड़-फूंक या अंधविश्वास समाज में फैली भ्रांतियों के चक्कर में पड़ने के बजाय समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रमाकांत ने बताया कि संस्थान में मिर्गी रोगियों के लिए सभी जांचें भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


मिर्गी की बीमारी में क्या नहीं करें
झाड़-फूंक, टोना-टोटका या अंधविश्वास पर भरोसा न करें।
बिना डॉक्टर की सलाह के दवा कभी बंद न करें।
दौरे के दौरान व्यक्ति को पकड़ने, दबाने या उसके मुंह में कुछ डालने की कोशिश न करें।
दौरे के दौरान या तुरंत बाद व्यक्ति को पानी, भोजन या दवा न दें।
अनियंत्रित दौरे होने पर अकेले तैराकी, ऊंचाई पर कार्य या आग के पास काम जैसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचें।
अत्यधिक शराब सेवन एवं नशीली पदार्थों से दूर रहें।
चिंता, अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज न करें
लंबे समय तक दौरा चलने या चोट लगने पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेने में देरी न करें।
मिर्गी की बीमारी है तो इसे अपनाएं
नियमित और पर्याप्त नींद लें व डॉक्टर की बताई दवाएं समय पर लें।
संतुलित भोजन करें और शराब, चमकती रोशनी से बचें।
तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान या रिलैक्सेशन तकनीकों का उपयोग करें।
परिवार, मित्रों और सहकर्मियों को मिर्गी के बारे में जागरूक करें और दौरे के प्राथमिक उपचार बताएं।
जैसे व्यक्ति को करवट से लिटाना, सिर के नीचे मुलायम वस्तु रखना और वायुमार्ग खुला रखना।
सहायता समूहों या प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं का सहयोग प्राप्त करें।
दैनिक गतिविधियों में सुरक्षा उपाय अपनाएं जैसे खेलते समय हेलमेट पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें