फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बिजली गिरने से ढाई सौ साल पुराने जागेश्वर धाम मंदिर के गुंबद में आई दरार, अरघे का फर्श क्षतिग्रस्त

Sat, 18 Apr 2020 02:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बिजली गिरने से जागेश्वर धाम मंदिर के गुंबद में आई दरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में असोथर के जागेश्वर धाम मंदिर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है। बारिश बंद होने के बाद मंदिर पहुंचे ग्रामीण यह देख हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन


बता दें कि जागेश्वर धाम मंदिर करीब ढाई सौ साल पुराना है। यह मंदिर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर असोथर गाजीपुर मार्ग पर झब्बापुर गांव के पास स्थित है। गोधरामऊ गांव के शिवपूजन चौरसिया ने कई दशक पहले मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। पुजारी रामेश्वर गोस्वामी ने बताया कि वह मंदिर के ही एक हिस्से में आराम कर रहे थे।

सुबह पहले बूंदाबांदी शुरू हुई। अचानक गरज-चमक के साथ तेज आवाज से वह सहम गए। बारिश रुकने के बाद जब देखा तो मंदिर में शिवलिंग के अरघा का फर्श व शीशा टूटा पड़ा था। मंदिर के गुंबद के पास पांच से छह फीट तक दरार आ गई है। मंदिर में तेरस की शिवरात्रि पर हर साल बड़ा मेला लगता है। यह मेला होली के दिन खत्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें