फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रदेश के 87 कृषि विज्ञान केंद्रों में लगेंगे डोम सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश के 87 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में डोम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनका बजट भारत सरकार ने प्रत्येक केंद्र को जारी कर दिया है। यह जानकारी आईसीएआर-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोन-तीन, के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने वर्चुअल बैठक में केवीके अध्यक्षों और वरिष्ठ वैज्ञानिकों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी केवीके में 40 फीट ऊंचे पोल पर 10 मेगापिक्सल के तीन एचडी डोम सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग दिशाओं में लगाए जाएंगे। पूरे प्रक्षेत्र की निगरानी हो सकेगी। केंद्र को कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर और अन्य आईटी उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। आधुनिक निगरानी व्यवस्था से बुवाई, रोपाई, सिंचाई, फसल प्रबंधन और कटाई जैसी कृषि गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। महिला श्रमिकों की सुरक्षा, प्रायोगिक इकाइयों की निगरानी और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें