फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी रोलर स्केटिंग में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 22 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। झांसी में एक और दो अगस्त तक ओपन यूपी रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगाई। खिलाड़ियों ने कुल 22 पदक अपने नाम किए, जिनमें 20 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में आफिया नूर ने 500 मीटर और 1000 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा खिताब जीता। दिविशा मिश्रा ने 500 मीटर में स्वर्ण और 1000 मीटर में रजत पदक हासिल किया। अदविका केडिया ने 500 मीटर में रजत, आरना साहू ने 500 मीटर में रजत और नंदनी ने 500 मीटर में कांस्य पदक जीता।
बालक वर्ग में मो. अरीब खान ने 500 मीटर और चार लैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। गर्वित सिंह सेंगर और तेजस्व सिंह ने 500 और 1000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। समर्थ सिंह सेंगर ने 500 मीटर में रजत और 1000 मीटर में स्वर्ण, रित्विक सिंह ने 500 मीटर में रजत और 1000 मीटर में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुशाग्र श्रीवास्तव ने 500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद अम्मार फहद, चेतन्य और शिवाय कश्यप ने 500 और 1000 मीटर में रजत पदक जीते। वहीं अयांश अहूजा ने 1000 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कानपुर रोलर स्केट स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, महासचिव महबूब बेग, उपाध्यक्ष सत्यम कश्यप, देवेंद्र सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष मो. फैसल अंसारी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें