फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WOW: अब पता चलेगा गंगा में कितनी हैं डॉल्फिन

Sun, 23 Oct 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉल्फिन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कानपुर से फतेहपुर तक 175 किलोमीटर लंबी गंगा नदी में डॉल्फिन की गिनती का अभियान शनिवार से शुरू हो गया। राज्य वन विभाग और डब्लूडब्लूएफ इंडिया (वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर) की संयुक्त टीम गंगा बैराज से निकली। सोमवार शाम को यह सर्वे पूरा होगा। रविवार को गणना पूरी होगी।
विज्ञापन


कानपुर मंडल के मुख्य वन संरक्षक केआर यादव और कानपुर जू निदेशक दीपक कुमार और डीएफओ एसएस श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर नदी में टीम को रवाना किया। मोटरबोट से रवाना हुई टीम शनिवार शाम को सरसौल के नजफगढ़ (बिपौसी) गांव तक गई। डॉल्फिन गणना पर वर्ष 2015 में प्रदेश की गंगा नदी में 1271 डॉल्फिन रिकॉर्ड की गई थीं।

डब्लूडब्लूएफ इंडिया के अभियान प्रभारी डॉ. सीताराम टैगोर के नेतृत्व में टीम रवाना हुई है। पौने दो सौ किलोमीटर के इस सर्वे में डॉल्फिन की संख्या सोमवार देर शाम तक पता चलेगी। पिछले दिनों गंगा पर बने बांध, बैराज और प्रदूषण से डॉल्फिन के जीवन पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें