फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता-कुतिया की शादी: सेवानंद बने दुल्हा, गाजे बाजे के साथ निकली बरात

Wed, 11 Jun 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में कुत्ता-कुतिया की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। धूमधाम से बरात निकाली गई। इस अनोखी शादी में 200 से अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
कुत्ता-कुतिया की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मुस्करा क्षेत्र के छानी बांध गांव में बुधवार को सेवानंद (कुत्ता) की गाजे बाजे के साथ भव्य निकासी की गई। सेवानंद को तिलक आदि लगाकर श्रंगार किया गया और गांव के सभी देवी-देवताओं के स्थानों पर उससे पान बताशा चढ़वाकर आशीर्वाद दिलाया गया।

विज्ञापन


निकासी में बड़ी संख्या में महिलाएं बन्ना गीत गाती हुई चल रही थीं। साथ में बैंड, बाजा, डीजे निकासी में शामिल थे। ग्राम प्रधान केे पति धर्मेंंद्र कुमार ने बताया कि दूल्हा सेवानंद जो कि महंत संतोषानंद का पालतू कुत्ता है। उसकी बुधवार को बारात गोहांड क्षेत्र के मुशाई मौजा निवासी विचित्र कुमारी (कुतिया) के यहां जा रही है। इस अनोखी शादी में 200 से अधिक लोग शामिल हुए। इनके खाने-पीने, स्वागत आदि की व्यवस्था दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा की गई है। बारात निजी साधनों द्वारा जा रही है।

विज्ञापन

कुत्ता-कुतिया की शादी - फोटो : अमर उजाला
इसमें सबसे आगे कार की आगे सीट पर दूल्हा और उनके साथ बाराती बैठे हैं। इस अनोखी शादी को देखने के लिए क्षेत्र भर से लोग एकत्रित हुए हैं। रात्रि में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न होगी और बृहस्पतिवार को दुल्हन विचित्र कुमारी की विदाई कराकर छानी बांध लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें