फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Road Accident: मज़दूरों से भरी वैन डंपर में घुसी, दो की मौत और आठ घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 10 Jun 2025 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर मजदूरों से भरी वैन सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) पर मंगलवार सुबह मौदहा कस्बे के बड़ा चौराहा के पास खड़े डंपर में घुस गई। दुर्घटना में दो घायलों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। वैन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, ओमनी में सवार मजदूर अमरोहा से झांसी जा रहे थे।

विज्ञापन

मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा कस्बे के बड़ा चौराहा के पास खड़े डंपर के पीछे मजदूरों से भरी कार (ओमनी वैन) घुस गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया।

ये लोग घायल हुए हैं
दुर्घटना में जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर के बड़ा हसनपुर निवासी विवेक (18) पुत्र देवेंद्र  रामबहादुर (25) पुत्र हरपाल, नन्हे (33) पुत्र अनंतराम, आकाश (24) पुत्र रामेश्वर, अमान (21) पुत्र सुनील,  गौरव (18) पुत्र मूलचंद्र, विनय (18) पुत्र रमेश  और  तीन  अज्ञात घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मजदूरी करने जा रहे थे झांसी
मौदहा कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि परिजन निशांत जाटव से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की गई, तो उनके द्वारा बताया गया कि यह रात में मजदूरी हेतु ठेकेदार के साथ  झांसी के लिए निकले थे। हमारे बड़ा हसनपुर मोहल्ले के पांच लोग हैं। बाकी लोगों की जानकारी नहीं है कि कहां के हैं। दो ठेकेदार हैं और एक ठेकेदार का नाम सद्दाम पुत्र कल्लू बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें