रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा को फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा 2014 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पौने पांच साल तक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई है। केंद्र सरकार ने तमाम जनोपयोगी योजनाओं से करोड़ों देशवासियों को राहत दी है। इसलिए गठबंधन को दरकिनार कर देश की जनता पिछली बार से भी बड़ी जीत दिलाएगी।
मनोज सिन्हा शनिवार को कानपुर के पनकी धाम मंदिर में रेलवे के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। राफेल विमान खरीद मामले में कांग्रेस की घेराबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मसले पर उन्हें और भाजपा को जवाब देने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सब कुछ साफ कर दिया है। मोदी सरकार आम जनता की सरकार है।