फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉक्टर सीखेंगे तकनीक, खुलेगा इंजीनियरिंग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चिकित्सक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, विभिन्न उपकरणों के सॉफ्टवेयर और हार्ड वेयर की जानकारी से भी अपडेट होंगे। इसके लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने बायो मेडिकल इंजीनियरिंग विभाग खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए शासन से 10 पद सृजित करने की अनुमति मांगी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि जीएसवीएम प्रदेश का पहला कॉलेज होगा जिसमें यह विभाग खुलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग की फैकल्टी में बीटेक और एमटेक डिग्री वाले शिक्षक रखे जाएंगे। वे डॉक्टरों को प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही इंजीनियरिंग पढ़ाएंगे। विभाग बन जाने के बाद नए कोर्स शुरू किए जाने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि अभी डॉक्टर उपकरण का इस्तेमाल इलाज के लिए करते हैं लेकिन इसकी तकनीक नहीं समझते। विभाग खुलने के बाद इंजीनियर उपकरणों की छोटी-मोटी खराबी भी दुरुस्त कर देंगे। इसके अलावा इंजीनियरों को मेडिकल की भी कुछ चीजें बताई जाएंगी। इसके लिए सीटी, एमआरआई आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। देहरादून की एक बीटेक की छात्रा से प्रशिक्षण की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर विषय में एआई के इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है। विभाग खुलने से इसमें मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें