फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोविंदपुरी से होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली–कामाख्या के बीच एक जोड़ी आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन गोविंदपुरी होकर चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04078 नई दिल्ली से 20, 25 व 30 दिसंबर को और 04077 कामाख्या से 22, 27 दिसंबर व एक जनवरी को चलेगी। नई दिल्ली से शाम 07:15 बजे रवाना होकर यह ट्रेन रात 02:15 बजे गोविंदपुरी आएगी। रिवर्स ट्रेन कामाख्या से दोपहर दो बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 08:20 बजे गोविंदपुरी आएगी। इसके अलावा प्रयागराज–शकूरबस्ती के बीच भी दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। 02417 विशेष ट्रेन प्रयागराज से 21 से 28 दिसंबर तक रविवार और शुक्रवार को तो 02418 शकूरबस्ती से 22 से 29 दिसंबर तक सोमवार व शनिवार को चलेगी। वहीं, 02275 प्रयागराज से 20 से 27 दिसंबर तक शनिवार, गुरुवार और 02276 शकूरबस्ती से 21 से 28 दिसंबर तक रविवार व शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 02417, 02275 प्रयागराज से रात 11:20 बजे रवाना होकर 02:05 बजे गोविंदपुरी आएगी। वहीं 02418, 02276 शकूरबस्ती से दोपहर 01:50 बजे रवाना होकर रात 11:45 बजे गोविंदपुरी आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें